Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

12 घंटे में नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार: बड़कागांव पुलिस की तत्परता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

12 घंटे में नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार: बड़कागांव पुलिस की तत्परता

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, परिजनों ने ली राहत की सांस

हजारीबाग:बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज 12 घंटे के भीतर नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया और बच्ची की जल्द बरामदगी के निर्देश दिए।पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की और तकनीकी व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी युवक पंकज करमाली (पिता मघा करमाली), निवासी चेपाखुर्द को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।बरामद बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र के लोगों ने संतोष जताया और थाना प्रभारी की कार्यशैली की सराहना की।ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे सक्रिय और जिम्मेदार अधिकारियों के कारण ही आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होता है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!