हाराम गांव में लौटी बिजली की रौशनी: मुन्ना सिंह की पहल से बदला ट्रांसफॉर्मर

ग्रामीणों ने जताया आभार, बोले— संकट की घड़ी में हमेशा साथ रहते हैं मुन्ना सिंह

हजारीबाग:-कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत बेस पंचायत के ग्राम हाराम में एक सप्ताह से बंद पड़ी बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। गांव में नया 100 केवी ट्रांसफार्मर लगते ही ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। ग्रामीणों ने इसके लिए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी एवं नगर प्रभारी मुन्ना सिंह का आभार जताया, जिनकी तत्परता और त्वरित प्रयास से गांव में फिर से रौशनी लौटी है।

एक सप्ताह से बिजली गुल, बच्चों-बुजुर्गों को हो रही थी परेशानी
जानकारी के अनुसार, ग्राम हाराम में बिजली आपूर्ति का एकमात्र साधन 100 केवी ट्रांसफार्मर बीते सप्ताह जल गया था। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे गांव में अंधकार छा गया था। बच्चों की पढ़ाई, घर-गृहस्थी के काम, व्यापार और खेती-बाड़ी सब कुछ प्रभावित हो गया था।
जैसे ही इस समस्या की जानकारी मुन्ना सिंह को मिली, उन्होंने तुरंत विभागीय समन्वय स्थापित किया और निजी प्रतिनिधि विक्की धान के जरिए जमीनी स्थिति का जायजा लिया। परिणामस्वरूप विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर गांव में स्थापित कर दिया।
गांव में राहत, ग्रामीणों ने जताई खुशी
ग्रामीणों ने मुन्ना सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हर बार संकट में वे आगे आकर मदद करते हैं। गृहिणी मोहरी देवी ने कहा— “एक हफ्ते से बिजली नहीं थी, रात काटना मुश्किल हो गया था। अब घर में उजाला लौटा है।”इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा— “जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान करना ही मेरा कर्तव्य है।
गांव की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। विकास और सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार है। मैं हर गांव की आवाज बनूंगा।”इस मौके पर बेस पंचायत के उप मुखिया घुजाली महतो, छोटन महतो, भिम गंझु, मिटन महतो, गणेश गंझु, सिकंदर महतो, हिरामन गंझु, करिवा महतो, जितेन्द्र महतो, दुशिन्त कुमार, बादल कुमार, सचिन कुमार, भोला कुमार, प्रमेश्वर गंझु समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











