Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग समाहरणालय के सामने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग समाहरणालय के सामने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा
तीन कट्ठा भूमि पर बना आलीशान मकान, प्रशासन बेखबर

हजारीबाग:-सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला समाहरणालय के सामने सारले मौजा के कैशरहिन्द खाता प्लॉट से जुड़ा है, जहां करीब तीन कट्ठा जमीन पर अतिक्रमण कर पक्का आलीशान मकान खड़ा कर दिया गया है। इतना ही नहीं, ३० फुट चौड़ी सड़क भी कृषि लीज की सरकारी भूमि पर बना दी गई है।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
स्थानीय लोगों द्वारा पहले इसकी शिकायत तत्कालीन अंचलाधिकारी से की गई थी, जिससे कुछ समय के लिए निर्माण कार्य रुका भी। लेकिन वर्तमान में भू-माफियाओं ने पूरी जमीन पर कब्जा कर मकान और रास्ता दोनों बना लिए हैं, जिसकी पुस्टि तस्वीरों  से होती है।

भू-माफियाओं का दुस्साहस
यह अतिक्रमण स्थल एनएच मनोकामना मार्बल के ठीक पीछे, और समाहरणालय हजारीबाग से सिर्फ कुछ कदम की दूरी पर स्थित है। आश्चर्य की बात यह है कि इसी इलाके में कई होटल और दुकानें भी सरकारी सड़क की जमीन पर बनाई गई हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रशासन की चुप्पी चिंता का विषय
समाहरणालय जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अतिक्रमण प्रशासनिक लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण है। समय-समय पर चलाए जाने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बावजूद, भू-माफिया रातोंरात निर्माण कर लेते हैं और प्रशासन मौन बना रहता है।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!