Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया बसंत बिहार कॉलोनी का औचक निरीक्षण, नाले की सफाई और जल निकासी सुधारने के दिए निर्देश

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया बसंत बिहार कॉलोनी का औचक निरीक्षण, नाले की सफाई और जल निकासी सुधारने के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया बसंत बिहार कॉलोनी का औचक निरीक्षण, नाले की सफाई और जल निकासी सुधारने के दिए निर्देश।

“जनता की सुविधाएं मेरी प्राथमिकता हैं, कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं” – प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग:-हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को बसंत बिहार कॉलोनी का औचक दौरा किया और क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कॉलोनी के मुख्य नाले की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। नाले में जमी गंदगी के कारण जल निकासी बाधित थी, जिससे लोगों को जलजमाव और दुर्गंध की समस्या झेलनी पड़ रही थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल नगर निगम के अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए और नाले की तत्काल सफाई का आदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।

विधायक ने कहा, “स्वच्छता और जल निकासी किसी भी आवासीय क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता है। इनकी अनदेखी से नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।” उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे सफाई व्यवस्था में नगर निगम का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी समय पर दें।

श्री प्रसाद ने विश्वास दिलाया कि उनके कार्यकाल में सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले और कॉलोनी का समुचित विकास किया जाएगा और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket