Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » हजारीबाग में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक — जमीन विवाद की आशंका

हजारीबाग में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक — जमीन विवाद की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक — जमीन विवाद की आशंका

हजारीबाग:हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के टाउन रेलवे स्टेशन के पास आज शाम 7 बजे लगभग अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।घायल युवक की पहचान कुद निवासी उमेश प्रजापति के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उमेश रोज़ की तरह दूध बांटने निकले थे। लौटते समय रेलवे स्टेशन के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर दो राउंड फायरिंग की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से उमेश को तुरंत आरोग्यम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अमित कुमार, सदर एसडीपीओ अमित आनंद, पुलिस निरीक्षक शाहीद रजा और कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनज़र अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हमले की आशंका जताई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket