Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में मौसम का कहर दिन में छाया अंधेरा, तेज बारिश के साथ भारी वज्रपात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में मौसम का कहर दिन में छाया अंधेरा, तेज बारिश के साथ भारी वज्रपात

दिन में अंधेरा वाहनों को जलानी पड़ रही हेडलाइट ,तेज गरज और बिजली के साथ झमाझम बारिश, खेतों में जलभराव की आशंका, किसानों को नुकसान की चिंता

हजारीबाग:– जिले में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया। आसमान में काले बादल घिर आए और तेज गरज के साथ मूसलधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ लगातार वज्रपात (आकाशीय बिजली) भी हो रही है, जिससे लोगों में डर का माहौल है।मौसम के इस अचानक बदले रूप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं, कई जगह बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। बाजारों में दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और लोग घरों में कैद हो गए हैं।

मौसम विभाग ने पहले ही वज्रपात और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। अगले 24 घंटे तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। खासकर किसानों और खुले में काम कर रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Live Cricket

error: Content is protected !!