हजारीबाग में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, दो प्रतिष्ठानों से सैंपल संग्रहित

हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा-शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार, रांची के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से गांधी मैदान क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मु. मंजर हुसैन ने निरीक्षण कार्य किया। इस दौरान ऑनली वेज फास्टफूड, राजू साउथ इंडियन ढोसा, लक्की फास्टफूड, क्वालिटी एग ट्रेडर्स, अवधेश जनरल स्टोर, सोना एग ट्रेडर्स एवं मिक्स जनरल स्टोर की जांच की गई।निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश खाद्य कारोबारियों के पास एफ.एस.एस.ए.आई. लाइसेंस उपलब्ध नहीं है, जिस पर सभी को नोटिस निर्गत किया गया। साथ ही दो प्रतिष्ठानों से सर्वेलांस सैंपल संग्रहित किए गए।अधिकारियों ने निर्देश दिया कि खाद्य संचालक व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करें, बर्तनों और परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें तथा औद्योगिक रंगों का प्रयोग खाद्य निर्माण में न करें।इस अभियान में फूड एंड सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री उमेश कुमार (नगर निगम, हजारीबाग), खाद्य सुरक्षा विभाग के श्री विकास शर्मा, श्री सुरज कुमार, शशि भूषण मुंडा एवं चालक धनेश्वर कुशवाह भी शामिल रहे।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











