Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » हजारीबाग में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 2.5 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 2.5 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 2.5 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग:- पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नवडीहा सिन्दुर क्षेत्र में अफीम के अवैध कारोबार में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग के नेतृत्व में गठित एक विशेष छापामारी दल ने विभूति भूषण के मकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान दो व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया, जो अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे थे।तलाशी के दौरान उनके पास से 2.5 किलोग्राम अफीम, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक वेट मशीन बरामद की गई।पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे गिद्धौर एवं खूंटी के पहाड़ी इलाकों से अफीम खरीद कर बरेली (उत्तर प्रदेश) में ऊंचे दामों पर बेचते हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विभूति भूषण, उम्र 28 वर्ष, पिता बालेश्वर राम दांगी, निवासी दैहर, थाना चौपारण, वर्तमान पता – सिन्दुर, थाना कोर्रा, जिला हजारीबाग एवं रंजन कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता कृष्णा दांगी, निवासी गिद्धौर, थाना गिद्धौर, जिला चतरा के रूप में किया गया।इन दोनों गिरफ्तार आरोपियों का अपराधिक इतिहास शून्य है।गिरफ्तार अभियुक्त से 2.5 किलोग्राम अफीम,04 एंड्रॉयड मोबाइल एवं एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद की गई है।इस संबंध में कोर्रा थाना कांड संख्या 67/25, दिनांक 25.04.2025 के तहत धारा21(b)/21(c)/22(b)/22(c) NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस छापामारी दल में पु.अ.नि. समशेर बहादुर, थाना प्रभारी कोर्रा,पु.अ.नि. महेश कुमार सिंह,स.अ.नि. सुरज कुमार मोदी,साथ ही कोर्रा थाना सशस्त्र बल एवं पैंथर मोबाइल टीम भी कार्रवाई में शामिल रही।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket