Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग पुलिस ने 80 लाख की डकैती का किया उद्भेदन, 9 अपराधी गिरफ्तार, गहने बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग पुलिस ने 80 लाख की डकैती का किया उद्भेदन, 9 अपराधी गिरफ्तार, गहने बरामद

हजारीबाग:मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनी गांव में 13 सितम्बर को हुई 80 लाख रुपये के गहनों की डकैती का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस कांड में शामिल सभी 9 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और लूटे गए सभी गहने बरामद कर लिए गए हैं।गौरतलब है कि डकैतों के एक गिरोह ने रात में अन्निदता मल्लिक के घर धावा बोलकर गहने लूट लिए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापामारी और तकनीकी जांच के आधार पर 25 सितम्बर को हत्यारी जंगल से मुख्य आरोपी रणवीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटे गए गहने और एक पिस्टल बरामद हुई।बाद में रणवीर की निशानदेही पर अन्य पांच अपराधी — राजेश यादव, सुरेंद्र उरांव, विपिन कुमार सिंह, रवि राय और दिनेश कुमार यादव उर्फ सन्नी को भी दबोच लिया गया। इनके पास से शेष जेवरात और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने जिले में हुई कई अन्य लूट और चोरी की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की है। इस सफलता को हजारीबाग पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!