Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग की जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने ग्रामीण विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग की जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने ग्रामीण विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को लेकर सरकार से शीघ्र कार्रवाई की अपील

हजारीबाग:-सदर प्रखंड क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए रोला मोड़ से सरौनी तथा मरहेता मोड़ से पौंता बस्ती तक की सड़कों के नवनिर्माण की मांग की है।मुन्ना सिंह इंद्रपुरी स्थित कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल हजारीबाग कार्यालय पहुंचे और मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि स्थानीय कार्यपालक अभियंता को भी सौंपी गई।उन्होंने ज्ञापन में उल्लेख किया कि ये सड़कें पिछले 15 से 20 वर्षों से जर्जर स्थिति में हैं और बरसात के मौसम में हालात और भी विकट हो जाते हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मुन्ना सिंह ने कहा, “यह मार्ग आज आम जनता के लिए आवागमन का अभिशाप बन गया है। वर्षों से विकास की मुख्यधारा से उपेक्षित इस क्षेत्र की दुर्दशा को इन सड़कों की स्थिति साफ़ दर्शाती है।”

उन्होंने सरकार से अपील की कि जनहित में शीघ्र कार्ययोजना बनाकर सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू किया जाए, जिससे हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके और क्षेत्रीय विकास को गति दी जा सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!