Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

पुलिस ने समय रहते बचाया, जमीन विवाद का मामला

हजारीबाग –हजारीबाग समाहरणालय परिसर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।बरकट्ठा प्रखंड के बसरिया गांव की रहने वाली प्रभा देवी अपने पति सुरेंद्र राम के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं। महिला अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ और माचिस लेकर पहुंची थी। जैसे ही उसने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया।पुलिस ने महिला को हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रभा देवी ने आरोप लगाया कि भू-माफियाओं ने उनकी जमीन पर कब्जा कर चारदीवारी खड़ी कर दी है। कई बार अंचल कार्यालय और जिला प्रशासन को आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।प्रभा देवी ने कहा, “मेरे जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, बार-बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, इसलिए मजबूर होकर आत्मदाह करने आई हूं।”उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन ने महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया है।इस घटना ने एक बार फिर से प्रशासनिक निष्क्रियता और भू-माफियाओं की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket