स्वतंत्रता दिवस पर हजारीबाग में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

हज़ारीबाग़:-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन हजारीबाग (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हजारीबाग) द्वारा दो दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आम लोगों, विशेषकर युवाओं और अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखते हुए समाज में सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गहरा असर पड़ता है।जागरूकता अभियान में कलाकारों ने नशे की लत से उत्पन्न समस्याओं को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया और साथ ही बाल संरक्षण एवं उनके सुरक्षित भविष्य के महत्व को भी रेखांकित किया।अभियान के दौरान युवाओं से नशा छोड़कर शिक्षा, रोजगार और रचनात्मक कार्यों की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि समाज तभी प्रगति कर सकता है जब उसकी नई पीढ़ी नशामुक्त होकर स्वस्थ और सशक्त बने।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











