Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्कॉर्पियो ने ली दो युवकों की जान, हजारीबाग में दर्दनाक हादसा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

स्कॉर्पियो ने ली दो युवकों की जान, हजारीबाग में दर्दनाक हादसा

चरही:-शुक्रवार रात हजारीबाग जिले के चरही-घाटो मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। यह हादसा रात करीब 9:15 बजे तापीन के बयालीस नंबर चौक के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, राजू और करण नामक युवक सड़क किनारे बातचीत करते हुए पैदल चल रहे थे, तभी घाटो की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही और तेज रफ्तार वाहनों की वजह से इस क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और आरोपी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की और भरोसा दिलाया कि जल्द ही स्कॉर्पियो की पहचान कर ली जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच में जुट गई है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग

अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घटना की निंदा,

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!