सौहार्दपूर्ण वातावरण में हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस-2025 संपन्न

सांसद मनीष जायसवाल ने दी हजारीबागवासियों को बधाई।


हजारीबाग : हजारीबाग की ख्यातिपूर्ण और ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस-2025 इस वर्ष भी पारंपरिक आस्था, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हो गई। जुलूस में अखाड़ों की रोमांचक प्रस्तुतियों, पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन और भव्य झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने जुलूस की सफलता के लिए हजारीबाग के समस्त अखाड़ाधारी, क्लब सदस्य, रामभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रामनवमी महासमिति, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों को बधाई एवं साधुवाद दिया।
सांसद जायसवाल ने कहा कि — “हजारीबाग की रामनवमी परंपरा इस वर्ष अपने पूरे उत्कर्ष और वैभव पर दिखी। पूरा नगर भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा नजर आया। जगह-जगह श्रीराम नाम का संकीर्तन गूंजता रहा और जन-जन रामधुन में रम गया।”उन्होंने कहा कि बिना किसी विवाद या अप्रिय घटना के जिस तरह सभी ने शांति, भाईचारा एवं सौहार्द के साथ इस परंपरा को निभाया, वह प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर जुलूस में उमड़े विशाल जनसैलाब ने हजारीबाग की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











