Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सिकरी ओपी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण पर्व आयोजन पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिकरी ओपी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण पर्व आयोजन पर जोर

बड़कागांव:– सिकरी ओपी थाना परिसर में सोमवार को आगामी मोहर्रम पर्व 2025 को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि, ताजियादार, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।बैठक में मोहर्रम को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व का आयोजन सरकारी दिशा-निर्देशों और गाइडलाइन के अनुरूप ही किया जाएगा। लाइसेंस की शर्तों का पालन अनिवार्य होगा, और किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि “जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर सख्ती से निगरानी रखी जाएगी।” उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील की ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।बैठक में संजीव कुमार पांडेय, कृष्ण सिंह, सिकरी पंचायत के मुखिया प्रभु महतो, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अरुण कुमार महतो, मोहम्मद अजगबुल मियां, मोहम्मद शमसुद्दीन अंसारी, मोहम्मद बेलाल, हितनारायण साव, मोहम्मद मंजूर हुसैन, शिवलाल महतो समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!