Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

साहिबगंज में भीषण अग्निकांड,तीन सिलेंडर फटने से सात झोपड़ियां खाक, महिला झुलसी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

साहिबगंज में भीषण अग्निकांड, तीन सिलेंडर फटने से सात झोपड़ियां खाक, महिला झुलसी।

साहिबगंज:-साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र में सूर्या नर्सिंग होम के सामने आज तड़के एक भीषण अग्निकांड हुआ। इस घटना में तीन सिलेंडरों के फटने से लगी आग ने सात झोपड़ियों को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया। इस अग्निकांड में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है, जिनका इलाज सूर्या नर्सिंग होम में चल रहा है।जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। गणेश शर्मा की चाय की दुकान में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते फैल गई और सिलेंडरों तक पहुंच गई। सिलेंडरों में हुए जोरदार धमाकों से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।धमाकों की आवाज सुनकर लोग नींद से जागे और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने तेजी से सात झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान दो और सिलेंडर तथा एक बैटरी में भी धमाके हुए। एक सिलेंडर का ऊपरी हिस्सा धमाके के कारण लगभग 100 मीटर दूर जाकर गिरा।स्थानीय लोगों ने सूर्या नर्सिंग होम के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग

अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घटना की निंदा,

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!