Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » सांसद मनीष जायसवाल के सेवा कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन

सांसद मनीष जायसवाल के सेवा कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सांसद मनीष जायसवाल के सेवा कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन

पीएम मोदी का जीवन और उनका नेतृत्व सेवा, संघर्ष और विकास का है एक बेमिसाल उदाहरण: ब्रजकिशोर जायसवाल

हजारीबाग:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के सेवा कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने संयुक्त रूप से केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के बचपन से लेकर उनके वर्तमान प्रधानमंत्री कार्यकाल तक के जीवन वृत्त और उनकी उपलब्धियों को आकर्षक तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया था। इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर लोगों ने उनके जीवन संघर्ष और सफलताओं से प्रेरणा ली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने केक काटकर और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित सभी उपस्थित लोगों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना की।मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा कि सामान्य जन के बीच से निकलकर, संघर्षों की भट्टी में तपकर, एक सच्चे प्रधान सेवक के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका हर एक कदम एक सशक्त और विकसित भारत की गाथा लिखता है। उन्होंने कहा कि ​सही मायनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन और उनका नेतृत्व सेवा, संघर्ष और विकास का एक बेमिसाल उदाहरण है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता सुदेश चंद्रवंशी, जिला संयोजक जयनारायण प्रसाद, जिला सह संयोजक केपी ओझा, अशोक यादव, अजय साहू, बंटी तिवारी, अजीत चंद्रवंशी, कुलदीप कृष्णा, सुबोध सिन्हा, अविनाश कसेरा, जेपी गुप्ता, आशीष कुमार, विशेषण कुमार, विजय वर्मा, ऋषि शर्मा, विवेक बैरियर, अशोक कुशवाहा, बलदेव बाबू, अजय पाण्डेय, रेणुका साहू (जिला उपाध्यक्ष), मनोरमा राणा (जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा), सत्यभामा (जिला महामंत्री महिला मोर्चा), कंचन शर्मा, इंदु देवी, मीरा मेहता, नेहा आलम, रोही खान, श्वेता सिन्हा, दीपू यादव, लब्बू गुप्ता, बलदेव बाबू, इन्द्रनारायण कुशवाहा, विवेक बरियार, बंटी तिवारी, कुंवर मनोज सिंह, आशेष सिन्हा, रवि यादव, रूपम ओझा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर शिवपुरी वार्ड संख्या-22 में राजनीतिक

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण। निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

Live Cricket

error: Content is protected !!