Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » सहायक पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत, सेवा अवधि एक वर्ष बढ़ाई गई

सहायक पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत, सेवा अवधि एक वर्ष बढ़ाई गई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सहायक पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत, सेवा अवधि एक वर्ष बढ़ाई गई

आशीष यादव राष्ट्रीय समाचार

रांची/झारखंड:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायक पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी सेवा अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ाने का आदेश दिया है। यह विस्तार अनुबंध के आधार पर किया गया है। इसके बाद गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के लिए भेजेगा।ज्ञात हो कि लंबे समय से सहायक पुलिस कर्मी अपनी सेवा अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। कई बार उन्होंने आंदोलन और धरना-प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया था। सहायक पुलिसकर्मी नक्सल प्रभावित और कठिन इलाकों में तैनात रहकर लगातार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।मुख्यमंत्री के इस फैसले से सहायक पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने सरकार के इस निर्णय को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और वे पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर पाएंगे।सूत्रों के अनुसार, मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय स्तर पर अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि एक वर्ष और बढ़ा दी जाएगी।जनता और सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से राज्य की कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता और बढ़ेगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “सहायक पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत, सेवा अवधि एक वर्ष बढ़ाई गई”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!