Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सरकारी जमीनों का अवैध तरीके से जमाबंदी कायम करने के मामले में अलका कुमारी का 164का बयान कोर्ट में दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सरकारी जमीनों का अवैध तरीके से जमाबंदी कायम करने के मामले में अलका कुमारी का 164का बयान कोर्ट में दर्ज

भ्रष्टाचार निवारण वाद संख्या 11/25 से संबंधित मामला

हजारीबाग:एसीबी ने सरकारी जमीन के अवैध रूप से जमाबंदी कायम करने के मामले में सदर अंचल के पुर्व सीओ अलका कुमारी का 164 का बयान कोर्ट में दर्ज कराया है। इस संबंध मेंअवैध तरीके से सरकारी जमीन की खरीद बिक्री के बाद जमाबंदी करने के संबंध में सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो थाना हजारीबाग के वाद संख्या 11/2025 मे तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार, तात्कालीन अंचल अधिकारी अलका कुमारी, तत्कालीन अंचल निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, तत्कालीन राजस्व कर्मचारी राम प्रकाश चौधरी, तत्कालीन राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार वर्मा समेत 68 अन्य लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की श्रेणी में शहर के जाने-माने व्यक्तियों के नाम भी शामिल हैं। इस मामले में अलका कुमारी का बयान भ्रष्टाचार निवारण विभाग ने मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी हेमंत कुमार सिंह के यहां दर्ज कराया गया है।इस मामले के सूचक डीएसपी सुमित सौरभ लकड़ा हैं। जिन्होंने अपने बयान में कहा है कि आवेदक त्रिपुरारी सिंह, पत्रकार ने मुख्यमंत्री झारखंड को इस आशय का शिकायत आवेदन दिया था कि भूदान, वन भूमि, गोचर, गैर मजरूवा आम एवं खास आदि सरकारी जमीनों को भूमि माफिया अवैध तरीके से खरीद बिक्री कर रहे हैं। जिसके आलोक में निगरानी ब्यूरो जांच संख्या 24/15 दर्ज कर जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सदर अंचल स्थित ग्राम बभनबै कि 31.76 एकड़ जमीन से संबंधित है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!