Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » सड़क हादसे रोकने के लिए थानों को मिलेगा स्पीड गन और ब्रेथ एनालाइजर

सड़क हादसे रोकने के लिए थानों को मिलेगा स्पीड गन और ब्रेथ एनालाइजर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वाहनों पर सख्त पहरा!

सड़क हादसे रोकने के लिए थानों को मिलेगा स्पीड गन और ब्रेथ एनालाइजर

पलामू :-सड़क हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए पलामू पुलिस अब हाई अलर्ट मोड में है। आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के सभी थानों को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। हर थाना क्षेत्र को दो-दो ब्रेथ एनालाइजर और स्पीड गन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि नशे में या तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

सड़क हादसे रोकने के लिए बनी खास रणनीति

आईजी सुनील भास्कर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पलामू डीआईजी वाईएस रमेश, पलामू एसपी रिष्मा रमेशन, लातेहार एसपी कुमार गौरव, गढ़वा अभियान एसपी राहुल देव बड़ाईक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर विशेष बैठक की।

उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए कई निर्देश दिए —
→ सभी थानों को स्पीड गन और ब्रेथ एनालाइजर देना
→ नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर वाहनों की नियमित जांच
→ शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई
→ वाहन चेकिंग के दौरान आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार
→ ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर दुर्घटनाएं रोकने की पहल
→ हिट एंड रन केस में पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा दिलाने पर जोर

जल्द दिखेगा असर

आईजी सुनील भास्कर ने कहा कि इन उपायों से सड़क हादसों में कमी लाई जा सकेगी। आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!