Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सड़कें बनीं तालाब, नालियां उफनाईं, नदी का पानी सड़क पर जनजीवन अस्त-व्यस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में पहली बारिश का कहर,मासीपीढ़ी से चंद्ररु धाम तक जलजमाव, नगर निगम की खुली पोल

सड़कें बनीं तालाब, नालियां उफनाईं, नदी का पानी सड़क पर — जनजीवन अस्त-व्यस्त

मासीपीढ़ी से लेकर सूर्य मंदिर तक जल का कहर, लोग जोखिम में सफर कर रहे

हजारीबाग:-मानसून की पहली बारिश ने हजारीबाग नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी है। शहर में कई स्थानों पर जलजमाव की भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है। खासकर मासीपीढ़ी, रांची-हजारीबाग रोड, और चंद्ररु धाम स्थित सूर्य मंदिर इलाके पानी में डूब चुके हैं।नगर निगम की ओर से पहले ही दावा किया गया था कि बारिश से पूर्व सभी नालियों की सफाई और निर्माणाधीन विकास कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन हालात जमीनी हकीकत को उजागर कर रहे हैं — न नालियों की सफाई हुई, न जल निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था की गई।मासीपीढ़ी में पानी इतना भर गया है कि लोगों का पैदल चलना तो दूर, वाहन चालकों को भी भारी जोखिम उठाकर सड़क पार करनी पड़ रही है।वहीं दूसरी ओर, चंद्ररु धाम स्थित सूर्य मंदिर परिसर भी बारिश के पानी में पूरी तरह डूब गया है। यह वही इलाका है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। पहली बारिश में ही ऐसा हाल देख स्थानीय लोगों ने प्रशासन की नीयत और व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नदी का जलस्तर बढ़ा, अतिक्रमण ने बढ़ाई मुसीबत
शहर की नदियों का जलस्तर पिछले 24 घंटों में खतरनाक ढंग से बढ़ा है। कई स्थानों पर नदी का पानी सड़कों पर बहता नजर आ रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अवैध अतिक्रमण ने जल निकासी की राहें बंद कर दी हैं, जिससे जलजमाव आम होता जा रहा है।लोग बोले: “बारिश राहत लेकर आती है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही इसे आफ़त बना देती है।”

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए ले जाए जा रहे 13 मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार; 18 हजार नकद, दो बाइक और तीन मोबाइल जब्त

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए ले जाए जा रहे 13 मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार; 18 हजार नकद, दो बाइक और तीन मोबाइल

Hazaribagh :नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की

Hazaribagh :छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

Chatra:छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश चतरा, 12 नवंबर।

Live Cricket

error: Content is protected !!