Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर उपायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर उपायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

हजारीबाग:जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व शिक्षा अभियान सहित शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।बैठक के दौरान शिक्षक नियुक्ति, पोषक क्षेत्र, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, छात्र नामांकन, विद्यालयों की आधारभूत संरचना, शहरी एवं ग्रामीण विद्यालयों की स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, मध्याह्न भोजन योजना, बच्चों की स्वास्थ्य जांच, आईएफए टैबलेट वितरण, चावल उठाव एवं वितरण, आधार अपडेट, निपुण भारत अभियान समेत अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शिक्षा से जुड़ी सभी मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा करते हुए संबंधित वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के विद्यालयों में सभी मानकों को सुदृढ़ कर जिले को राज्य में अग्रणी स्थान दिलाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करना होगा।डीएमएफटी अंतर्गत संचालित आधारभूत संरचना कार्यों को समन्वय के साथ पूरा करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने विद्यालयों का नियमित क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया।उन्होंने सभी बीईओ को शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने, विद्यालय कक्षों की मरम्मत, पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, पीएम श्री विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग तथा आवश्यकता अनुसार बेंच-डेस्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।बायोमेट्रिक अपडेट एवं आधार से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समन्वय स्थापित करने तथा सभी विद्यालयों में इसकी प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया। निपुण भारत अभियान के अंतर्गत कार्यों में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।मध्याह्न भोजन योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इस पर विशेष फोकस करने, बाल वाटिका की प्रगति सुनिश्चित करने, बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, आईएफए टैबलेट का शत-प्रतिशत वितरण तथा पीवीटीजी क्षेत्रों के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य निगरानी के निर्देश दिए गए।बैठक में जन चेतना केंद्र निर्माण, आईसीयूटी लैब स्थापना, समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेट, छात्र नामांकन एवं वोकेशनल एजुकेशन से संबंधित विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रिया सिंह, सदर एसडीओ आदित्य पांडेय, नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता, प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देवप्रिया, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन, डीएससी आकाश कुमार सहित सभी बीईओ, बीपीओ एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!