Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का ब्रेन ऑपरेशन फिलहाल टला, स्थिर लेकिन नाजुक है हालत

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का ब्रेन ऑपरेशन फिलहाल टला, स्थिर लेकिन नाजुक है हालत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का ब्रेन ऑपरेशन फिलहाल टला, स्थिर लेकिन नाजुक है हालत

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

रांची:-झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन मस्तिष्क की स्थिति को देखते हुए उनका ब्रेन ऑपरेशन अभी टाल दिया गया है। उन्हें वेंटिलेटर (लाइफ सपोर्ट सिस्टम) पर रखा गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है।सोमवार (11 अगस्त 2025) को दिल्ली के अपोलो अस्पताल और अमेरिका के डॉक्टरों की टीम के बीच ऑनलाइन बैठक हुई। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर के.एन. सिंह ने मंत्री की मेडिकल रिपोर्ट पेश की, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि फिलहाल ऑपरेशन नहीं किया जाएगा।परिजनों के अनुसार, मंत्री का शरीर सामान्य रूप से काम कर रहा है, लेकिन मस्तिष्क सक्रिय नहीं है। कुछ और जांच के बाद ही आगे के इलाज को लेकर फैसला लिया जाएगा।इससे पहले, जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को बताया था कि मस्तिष्क में रक्तस्त्राव के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, हालांकि फिलहाल वह स्थिर हैं।गौरतलब है कि 2 अगस्त 2025 की अहले सुबह मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक आया था। इस दौरान वे जमशेदपुर स्थित अपने आवास के बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!