Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शाम 5 बजे थमेगा नगर निकाय चुनाव का शोर, पूरे झारखंड में ड्राई डे लागू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शाम 5 बजे थमेगा नगर निकाय चुनाव का शोर, पूरे झारखंड में ड्राई डे लागू

झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रहा चुनावी शोर आज शाम 5 बजे थम जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शाम 5 बजे के बाद किसी भी प्रकार का लाउडस्पीकर, जुलूस या प्रचार वाहन नहीं चलेगा। हालांकि प्रत्याशी घर-घर जाकर संपर्क अभियान जारी रख सकेंगे।चुनाव प्रचार समाप्त होते ही पूरे राज्य में ड्राई डे लागू कर दिया जाएगा। प्रशासन ने 21 फरवरी की शाम 5 बजे से 24 फरवरी की सुबह 7 बजे तक शराब की सभी दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस दौरान शराब की बिक्री और भंडारण पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।नगर निकाय चुनाव के तहत 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 27 फरवरी को की जाएगी। चुनाव को लेकर राजधानी रांची में कुल 900 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 22 फरवरी को मोरहाबादी मैदान से करीब 300 वाहनों के माध्यम से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी। प्रशासन ने स्कूल बसों को भी चुनाव कार्य में लगाया है।इस चुनाव में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में मतदान होना है। कुल 43,33,574 मतदाता 542 मेयर/अध्यक्ष और 5569 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए झारखंड पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!