Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विवेकानंद सभागार VBU में प्रोन्नतिचर्या प्रशिक्षण का भव्य समापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

विवेकानंद सभागार VBU में प्रोन्नतिचर्या प्रशिक्षण का भव्य समापन
JPA में आठ सप्ताह की ट्रेनिंग के बाद 200 अवर निरीक्षकों ने ली पुलिस निरीक्षक पद की शपथ

हजारीबाग: झारखंड पुलिस अकादमी (JPA) द्वारा आयोजित आठ सप्ताह की प्रोन्नतिचर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार, विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ‘पुलिस से जनता की अपेक्षा’ विषय पर एक सारगर्भित सेमिनार का भी आयोजन किया गया।समारोह के दौरान कुल 200 पुलिस अवर निरीक्षकों ने पुलिस निरीक्षक पद की शपथ ली। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस से जनता केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील व्यवहार और पारदर्शिता की भी अपेक्षा करती है। पुलिस और समाज के बीच मजबूत जनसंपर्क ही विश्वसनीयता की कुंजी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि VBU के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने सभी प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी और कहा, “पुलिस को चाहिए कि वह आमजन में यह विश्वास उत्पन्न करे कि वह उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है।” उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कर्तव्यपरायणता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

झारखंड पुलिस अकादमी के निदेशक अखिलेश जायसवाल ने कहा, “यह प्रशिक्षण सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि नेतृत्व, व्यवहार और उत्तरदायित्व का अहसास कराने वाला अवसर है। हमें विश्वास है कि यह नव-निरीक्षक अपने कार्यस्थल पर जनता के बीच विश्वास कायम करेंगे।”

समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति के बीच सभी प्रोन्नत अधिकारियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए ले जाए जा रहे 13 मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार; 18 हजार नकद, दो बाइक और तीन मोबाइल जब्त

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए ले जाए जा रहे 13 मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार; 18 हजार नकद, दो बाइक और तीन मोबाइल

Hazaribagh :नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की

Hazaribagh :छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

Chatra:छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश चतरा, 12 नवंबर।

Live Cricket

error: Content is protected !!