Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वन भूमि म्यूटेशन केस में बड़ी राहत: विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वन भूमि म्यूटेशन केस में बड़ी राहत: विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत

रांची/दिल्ली:आईएएस अधिकारी विनय चौबे के हजारीबाग के उपायुक्त (डीसी) रहने के दौरान सामने आए वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन मामले में एक बड़े आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। मामले के प्रमुख आरोपी और ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को शीर्ष अदालत ने अंतरिम जमानत प्रदान कर दी है।सुप्रीम कोर्ट में विनय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की पीठ ने यह राहत दी। अदालत के इस आदेश को मामले में अहम कानूनी मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

ACB केस नंबर 11/2025 से जुड़ा मामला

गौरतलब है कि विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की कांड संख्या 11/2025 में नामजद आरोपी हैं। एसीबी के अनुसार, जिस भूमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह दोनों के नाम पर दर्ज है और वन भूमि की श्रेणी में आती है।
किस भूमि को लेकर है विवाद
एसीबी की जांच में सामने आया है कि विवादित भूमि हजारीबाग सदर अंचल के अंतर्गत आती है—
थाना नंबर: 252
खाता नंबर: 95
प्लॉट नंबर: 1055, 1060 और 848
कुल रकबा: 28 डिसमिल
इसके अलावा—
खाता नंबर: 73
प्लॉट नंबर: 812
कुल रकबा: 72 डिसमिल
यह भूमि बभनवे मौजा, हल्का संख्या 11 में स्थित है। एसीबी के मुताबिक, उक्त भूमि पर विनय सिंह और स्निग्धा सिंह का दखल-कब्जा है और वर्तमान में वहां नेक्सजेन ऑटोमोबाइल शोरूम संचालित किया जा रहा है।
जांच जारी, अगली सुनवाई पर नजर
हालांकि सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बावजूद, मामले की जांच अभी जारी है। एसीबी की कार्रवाई और आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर अब सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!