Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वन भूमि घोटाला: रिम्स में भर्ती आईएएस विनय चौबे को हजारीबाग ले गई ACB टीम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वन भूमि घोटाला: रिम्स में भर्ती आईएएस विनय चौबे को हजारीबाग ले गई ACB टीम।

रांची/हजारीबाग, राष्ट्रीय समाचार डेस्क रिपोर्ट

वन भूमि घोटाला मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। रांची स्थित रिम्स के मेडिसिन वार्ड में भर्ती आईएएस अधिकारी विनय चौबे को मंगलवार देर शाम भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम अपनी कस्टडी में लेकर हजारीबाग रवाना हुई। हजारीबाग ACB थाना में दर्ज कांड संख्या 11/25 के तहत यह कार्रवाई की गई है।सूत्रों के मुताबिक, एसीबी टीम ने मेडिकल औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अधिकारी को रिम्स से बाहर निकाला। उन्हें हजारीबाग ले जाकर मामले से जुड़े दस्तावेज़, अनुमोदन प्रक्रियाओं और जमीन आवंटन से जुड़े निर्णयों पर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।बता दें कि यह मामला वन भूमि के गैरकानूनी आवंटन और कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है, जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारी एसीबी की रडार पर हैं। जांच एजेंसी इस पूरे प्रकरण में प्रशासनिक स्तर पर हुई अनियमितताओं की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।एसीबी सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!