Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रांची में घर में घुसकर युवक की हत्या, कांके रोड पर घंटों तक जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची में घर में घुसकर युवक की हत्या, कांके रोड पर घंटों तक जाम

रांची:-राजधानी रांची के कांके डैम इलाके में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने एक घर में घुसकर रमेश उरांव (35) नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और गुस्साए स्थानीय लोगों ने कांके रोड को जाम कर दिया।जानकारी के अनुसार, रमेश उरांव किसी सामाजिक कार्यक्रम से लौटकर सुबह लगभग चार बजे अपने घर पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घर के अंदर छुपे अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। पत्नी के अनुसार, वह जब टॉयलेट के लिए गई थीं, तभी हमलावरों ने रमेश की हत्या कर दी और फरार हो गए।मृतक रमेश उरांव के दो बेटे हैं। घटना के बाद से परिवार सदमे में है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।सुबह लगभग दस बजे से शुरू हुआ जाम पुलिस और प्रशासन के समझाने के बाद कई घंटों बाद हटा। फिलहाल गोंदा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Live Cricket

error: Content is protected !!