Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रांची बंद रहा सफल, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ ने पदाधिकारियों का जताया आभार।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

सरना स्थल संरक्षण की मांग पर बंद को मिला व्यापक समर्थन- विक्की कुमार धान

रांची/हजारीबाग:-आदिवासी संगठनों और सामाजिक संगठनों के आह्वान पर आयोजित रांची बंद पूरी तरह सफल रहा। बंद का आयोजन केन्द्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाव मोर्चा एवं अन्य संगठनों द्वारा किया गया था, जिसमें समाज के जागरूक नागरिकों, छात्र-युवाओं और संघर्षशील साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं बंद से एक दिन पूर्व, 21 मार्च को मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सहभागिता दी और सरकार से सरना स्थल की रक्षा की मांग की। 22 मार्च को आयोजित बंद के दौरान बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और परिवहन सेवाएं काफी हद तक प्रभावित रहीं। जबकि राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ के राष्ट्रीय महासचिव विक्की कुमार धान ने बंद की सफलता पर पत्र जारी कर कहा कि सभी सहयोगी संगठनों, समाज के गणमान्यजनों, छात्र-युवाओं एवं नागरिकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, यह संघर्ष केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पहचान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए है और आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। साथ ही, संगठन ने प्रशासन से आदिवासी समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। इस बंद के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनी रही, हालांकि कुछ स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। स्थानीय प्रशासन ने आंदोलनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की थी, जिसे लोगों ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग

अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घटना की निंदा,

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!