Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मैया सम्मान योजना : कर्मा पर्व से पहले लाभुकों के खातों में आएंगे ₹2500

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मैया सम्मान योजना : कर्मा पर्व से पहले लाभुकों के खातों में आएंगे ₹2500

31 अगस्त से शुरू होगी 13वीं किश्त की राशि भेजने की प्रक्रिया, पिछली किश्त से वंचित महिलाओं को मिलेंगे ₹5000 एकमुश्त

रांची:-झारखंड सरकार ने मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार ने निर्णय लिया है कि 31 अगस्त से लाभुक महिलाओं के खातों में 13वीं किश्त की राशि ₹2500 भेजी जाएगी। यह राशि विशेष तौर पर कर्मा पर्व से पहले जारी की जा रही है, ताकि महिलाएं त्योहार की तैयारियों में इसका उपयोग कर सकें।

पिछली किश्त के साथ एकमुश्त ₹5000

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, जुलाई की किश्त से वंचित रही महिलाओं को इस बार अगस्त की किश्त (₹2500) के साथ जुलाई की किश्त (₹2500) भी दी जाएगी। यानी पात्र लाभुकों के खाते में ₹5000 एकमुश्त राशि पहुंचेगी।

आधार सीडिंग अनिवार्य

जिन महिलाओं को अब तक किश्त का लाभ नहीं मिला है, उसके पीछे मुख्य कारण आधार सीडिंग की कमी और दस्तावेजों में त्रुटियां हैं। सरकार ने अपील की है कि महिलाएं समय रहते बैंक खाता आधार से लिंक कराएं और दस्तावेज सत्यापन कर लें।

पूर्वी सिंहभूम में विशेष शिविर

पूर्वी सिंहभूम जिले में महिलाओं की सुविधा के लिए आधार सीडिंग के विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि 26, 28 और 29 अगस्त को जमशेदपुर, मानगो और चाकुलिया प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में महिलाएं पहुंचकर कार्य पूरा करा सकती हैं।

सरकार का आश्वासन

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी लाभुक को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पिछली किश्त न पाने वाली महिलाओं को इस बार दोनों किश्तें एक साथ दी जाएंगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!