Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » मुफ्फसिल थाना से शौचालय का वेंटिलेटर काटकर फरार कुख्यात चोर “जोकर” सहित दो, पुलिस महकमे में हड़कंप

मुफ्फसिल थाना से शौचालय का वेंटिलेटर काटकर फरार कुख्यात चोर “जोकर” सहित दो, पुलिस महकमे में हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मुफ्फसिल थाना से शौचालय का वेंटिलेटर काटकर फरार कुख्यात चोर “जोकर” सहित दो, पुलिस महकमे में हड़कंप

हजारीबाग:
मुफ्फसिल थाना परिसर में मंगलवार देर रात सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई। हाजत में बंद कुख्यात चोर जोकर उर्फ रणवीर सिंह और उसका साथी मो. सोनू शौचालय का वेंटिलेटर काटकर फरार हो गए।जानकारी के मुताबिक दोनों को मंगलवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फरार आरोपित जोकर उर्फ रणवीर सिंह, पिता पंतू सिंह, निवासी बोचो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। रणवीर पर दर्जनों चोरी-डकैती के मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।वहीं, दूसरा आरोपित मो. सोनू, पिता मो. मुस्लिम, भेलवारा (सदर प्रखंड) का रहने वाला है। उसे मंगलवार को ही ट्रैक्टर चोरी और पहले बेचे गए एक जनरेटर की निशानदेही में गिरफ्तार किया गया था।

मोबाइल और साक्ष्य भी ले भागा

सूत्रों के अनुसार फरार होते समय रणवीर पुलिस कार्यालय के ड्रॉअर में रखा अपना मोबाइल और वह गमछा भी ले गया जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में डकैती कांड में जब्त किया था।

फरार होने के बाद फिर चोरी का प्रयास

फरार जोकर अपने मोहल्ला बोचो पहुंचा और सुबह करीब 4:30 बजे एक राशन दुकान में चोरी का प्रयास किया। आवाज सुनकर दुकान मालिक ने उसे पकड़ लिया और बांध दिया। लेकिन सुबह आए कुछ ग्रामीणों ने उसे यह सोचकर छोड़ दिया कि वह सामान्य चोर है। ग्रामीणों को यह जानकारी नहीं थी कि वह थाना हाजत से फरार हुआ है और तीन दिन पूर्व सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर केशव कुमार के घर डकैती का मास्टरमाइंड था।

एसपी का सख्त रुख

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात जवानों व पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण (शो कॉज) मांगा है। थाना मुंशी विनय सिंह से भी पूछताछ की गई। सवाल उठ रहे हैं कि इतने कुख्यात अपराधी को हाजत में बिना हथकड़ी क्यों रखा गया था।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

गौरतलब है कि दो साल पहले भी कोर्रा थाना से अफीम तस्कर फरार हो गए थे। उस समय तत्कालीन थाना प्रभारी को एसपी ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया था।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर शिवपुरी वार्ड संख्या-22 में राजनीतिक

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण। निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

Live Cricket

error: Content is protected !!