Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुखियाओं की उन्मुखीकरण कार्यशाला, उत्कृष्ट जनप्रतिनिधि सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मुखियाओं की उन्मुखीकरण कार्यशाला, उत्कृष्ट जनप्रतिनिधि सम्मानित

हजारीबाग:उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के मुखिया जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सोमवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय स्थित बहुउद्देशीय परीक्षा भवन में किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।मंत्री ने कहा कि मुखिया जनप्रतिनिधि लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पंचायतों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने बताया कि प्रमंडल की पंचायतों को 318 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं तथा शेष राशि 31 मार्च तक जारी कर दी जाएगी। साथ ही “ज्ञान केंद्र” योजना के तहत 928 केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां शिक्षा से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से पेयजल पहुंचाने, स्वच्छता और पंचायतों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया। मंत्री ने यह भी बताया कि पंचायतों को आवश्यक सुविधाओं के लिए प्रतिमाह 15 हजार रुपये दिए जा रहे हैं तथा राज्य बजट का 34 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं और बच्चों के लिए निर्धारित है।निदेशक, पंचायती राज विभाग राजेश्वरी बी ने कहा कि पंचायतों का सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के बीच समन्वय जरूरी है।कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया जनप्रतिनिधियों को मंत्री व विभागीय अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत बेहतर कार्य करने वाले प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए।अंत में मंत्री एवं अधिकारियों ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर हजारीबाग विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!