Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » मांडू विस क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधियों की घोषणा सांसद मनीष जायसवाल ने टीम का किया स्वागत

मांडू विस क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधियों की घोषणा सांसद मनीष जायसवाल ने टीम का किया स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मांडू विस क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधियों की घोषणासांसद मनीष जायसवाल ने टीम का किया स्वागत

हजारीबाग : हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। बुधवार देर रात जारी सूची में 11 प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।घोषित प्रतिनिधियों में द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह को मांडू विधानसभा का मुख्य सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है। जबकि पुरुषोत्तम पांडेय को सह-प्रतिनिधि की जिम्मेदारी मिली है।अन्य प्रतिनिधियों में शंकर करमाली (घाटो), विवेक कुमार गुप्ता (मांडू), गुंजन साव (डांडी), अरविंद कुमार प्रसाद (आरा), संतोष मंडल (टाटीझरिया), रवींद्र वर्णवाल उर्फ दीपू (विष्णुगढ़ पश्चिमी), नागेश्वर महतो (विष्णुगढ़ पूर्वी), फुलेश्वर महतो (चूरचू) और रीमा कुमारी (मीडिया प्रतिनिधि) शामिल हैं।गुरुवार को सांसद जायसवाल ने अपने हजारीबाग कार्यालय में सभी नवचयनित प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी से जनसेवा भाव के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं के समाधान में जुटने की अपील की।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!