Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारतीय ज्ञान परंपरा और बहुभाषावाद” पर चांसलर लेक्चर सीरीज का आयोजन।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भारतीय ज्ञान परंपरा और बहुभाषावाद” पर चांसलर लेक्चर सीरीज का आयोजन।

हज़ारीबाग– विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में दिनांक 2 मई 2025 को “भारतीय ज्ञान परंपरा और बहुभाषावाद” विषय पर चांसलर लेक्चर सीरीज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग निदेशक डॉ. कृष्णा कुमार गुप्ता ने की।

मुख्य वक्ता के रूप में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के डीन, स्कूल ऑफ एजुकेशन प्रो. रामकुमार नायक और मगध कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गया के प्राचार्य प्रो. सरमद जमाल ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की गहराई और बहुभाषावाद के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत में विषय प्रवेश शिक्षाशास्त्र विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. मृत्युंजय प्रसाद द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का संचालन विनीता बांकिरा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ. तनवीर यूनुस ने किया।

इस अवसर पर विभाग की फैकल्टी सदस्य डॉ. अमिता कुमारी, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. विनीता, सुश्री शालिनी अवधिया, डॉ. कुमारी भारती तथा डॉ. चौधरी प्रेम प्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में M.Ed सत्र 2023-25 के प्रशिक्षुओं की सक्रिय भागीदारी और योगदान सराहनीय रहा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!