Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » भवन प्रमंडल में भ्रष्टाचार और अवैध अस्पताल संचालन पर संजय तिवारी का हल्ला बोल

भवन प्रमंडल में भ्रष्टाचार और अवैध अस्पताल संचालन पर संजय तिवारी का हल्ला बोल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भवन प्रमंडल में भ्रष्टाचार और अवैध अस्पताल संचालन पर संजय तिवारी का हल्ला बोल

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

हजारीबाग:-जिला कांग्रेस कमेटी एवं बीस सूत्री कार्यक्रम के जिला सदस्य श्री संजय कुमार तिवारी ने बुधवार को दो अहम मुद्दों पर जिला प्रशासन को घेरते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भवन प्रमंडल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और जिला परिषद भवन में अवैध रूप से संचालित अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भवन प्रमंडल हजारीबाग के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार पर टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि अभियंता अमित कुमार के निर्देश पर सहायक अभियंता सचिन अग्रवाल और कनीय अभियंता प्रकाश सिंह C.S द्वारा 15% कमीशन की मांग की जा रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से निष्पक्ष जांच कराने और अवैध संपत्ति जब्त करने की अपील की है।

दूसरे मामले में जिला परिषद भवन में अयोग्यम अस्पताल के अवैध संचालन पर श्री तिवारी ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बिना किसी वैध अनुमति के यह अस्पताल लंबे समय से संचालित हो रहा है और करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर रहा है। इस मामले को लेकर उन्होंने 6 दिन का आमरण अनशन भी किया था। उल्लेखनीय है कि 6 जून 2024 को भी उन्होंने साक्ष्यों सहित शिकायत दी थी, पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।श्री तिवारी ने प्रशासन से अस्पताल को तत्काल बंद करने और संचालक से बकाया राशि की वसूली करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन करेगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन, 27 नव-प्रोन्नत अधिकारियों का हुआ सम्मान

झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन, 27 नव-प्रोन्नत अधिकारियों का हुआ सम्मान हजारीबाग:झारखंड सशस्त्र पुलिस-07 (जैप-07), पदमा, हजारीबाग के वाहिनी मुख्यालय में

3 महीने बाद चर्चित डबल मर्डर कांड का खुलासा पोता ही निकला दादा-दादी का हत्यारा, थाना प्रभारी दीपक सिंह की कार्रवाई की हो रही सराहना

3 महीने बाद चर्चित डबल मर्डर कांड का खुलासा पोता ही निकला दादा-दादी का हत्यारा, थाना प्रभारी दीपक सिंह की कार्रवाई की हो रही सराहना

चौपारण में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, थाना प्रभारी पंकज कुमार खुद संभाल रहे मोर्चा

चौपारण में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, थाना प्रभारी पंकज कुमार खुद संभाल रहे मोर्चा चौपारण: चौपारण थाना क्षेत्र में

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार हजारीबाग:पेलावल ओपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ पुलिस

Live Cricket

error: Content is protected !!