Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » ब्लॉक मोड़ और मस्जिद के पास एनएचआई की लापरवाही, सड़क पर मलबा और गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा

ब्लॉक मोड़ और मस्जिद के पास एनएचआई की लापरवाही, सड़क पर मलबा और गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ब्लॉक मोड़ और मस्जिद के पास एनएचआई की लापरवाही, सड़क पर मलबा और गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा

चौपारण (हजारीबाग):चौपारण प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ और मस्जिद के पास एनएचआई और सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही आम लोगों के लिए खतरा बन गई है।अतिक्रमण हटाने के बाद निकाला गया मलबा पिछले चार दिनों से सड़क पर ही पड़ा है। जगह-जगह बड़े ईंट-पत्थर और टुकड़े बिखरे हुए हैं, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। इसी रास्ते से रोज़ स्कूली बच्चों की बसें, दुपहिया और छोटे चारपहिया वाहन गुजरते हैं।गुरुवार सुबह तो स्थिति और भी गंभीर हो गई, जब मस्जिद के पास खोदे गए गड्ढे में एक वाहन फंस गया। इस कारण ताजपुर गली में घंटों जाम लगा रहा और राहगीरों व दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अब रोजमर्रा की हो चुकी है। सड़क को कई जगह खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे की आशंका और भी बढ़ जाती है। आए दिन बाइक और ऑटो चालक गड्ढों में फिसलने से बाल-बाल बचते हैं।व्यापारियों और आम जनता का आरोप है कि सड़क निर्माण एजेंसी केवल खानापूरी कर रही है। मलबा हटाने की बजाय उसे सड़क पर छोड़ दिया गया है, जो सीधी लापरवाही है और विभागीय नाकामी को दर्शाता है।लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द मलबा साफ नहीं किया गया और गड्ढों की मरम्मत नहीं हुई, तो किसी दिन बड़ा हादसा होना तय है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और एजेंसी की होगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!