Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ब्राउन शुगर के साथ आठ गिरफ्तार, 22 पुड़िया जब्त चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सभी आरोपी जेल भेजे गए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ब्राउन शुगर के साथ आठ गिरफ्तार, 22 पुड़िया जब्त
चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सभी आरोपी जेल भेजे गए

चतरा:-सदर थाना पुलिस ने बाबा घाट मैदान के पास स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 22 पुड़िया (कुल 4.11 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद की है। सोमवार को थाना प्रभारी विपिन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस कार्रवाई की जानकारी दी।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के सिमरटोला निवासी रामभरोसे कुमार, बरकतनगर निवासी वकील अंसारी, लाइन मुहल्ला रहमत चौक निवासी कासिफ रजा उर्फ रिंकू दादा, वादी ए इरफा के मो. आलम उर्फ मदन, अजादनगर निवासी मो. अब्दूल खालीद, दर्जी मुहल्ला के मो. शहबाज, इस्लाम नगर कठौतिया निवासी मो. वकार और बिंड मुहल्ला अंसार नगर निवासी मो. आसिफ के रूप में हुई है।थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबा घाट के समीप स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में नशे का कारोबार हो रहा है। इस सूचना पर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मकान की घेराबंदी की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों से अन्य तस्करों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में एसडीपीओ, थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, शमी अंसारी, एएसआई जयप्रकाश कुमार, सचिंद्र कुमार सहित जिला बल के जवान शामिल थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Live Cricket

error: Content is protected !!