Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बीमा के लालच में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीमा के लालच में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या।

15 लाख की पॉलिसी के लिए रचा सड़क हादसे का नाटक

हजारीबाग- झारखंड के हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र से आई यह ख़बर इंसानियत को झकझोर देने वाली है।यहां एक पति ने 15 लाख रुपये की बीमा राशि के लालच में अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर सड़क हादसे का नाटक रच दिया।मामला पदमा ओपी क्षेत्र के दोनई कला गांव का है। 9 अक्टूबर की रात सेवंती कुमारी की मौत को शुरू में एक दुर्घटना बताया गया। लेकिन पुलिस जांच ने इस हादसे की सच्चाई उजागर कर दी।सबूतों से स्पष्ट हो गया कि यह हादसा नहीं, बल्कि योजनाबद्ध हत्या थी।मृतका के पिता महावीर मेहता ने थाने में आवेदन देकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दामाद मुकेश मेहता ने करीब तीन महीने पहले पत्नी के नाम से 15 लाख रुपये की एलआईसी बीमा पॉलिसी ली थी।बीमा राशि पाने की नीयत से उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर कहानी गढ़ दी कि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है।बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपी पति पत्नी के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ।
जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मुकेश मेहता ने अपराध स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में आक्रोश और हैरानी फैला दी है।महज़ पैसों के लिए रिश्ते की डोर तोड़ देने वाला यह कृत्य लालच और बेवफाई की ऐसी मिसाल है, जो समाज को सोचने पर मजबूर करती है
“जब इंसान का विवेक मर जाए, तो वह रिश्तों का कसाई बन जाता है।”

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!