Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » अंतरराष्ट्रीय समाचार » बीएसएफ जवान ने गलती से किया सीमा पार, पाक रेंजर्स ने लिया हिरासत में.

बीएसएफ जवान ने गलती से किया सीमा पार, पाक रेंजर्स ने लिया हिरासत में.

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीएसएफ जवान ने गलती से किया सीमा पार, पाक रेंजर्स ने लिया हिरासत में.
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक में बढ़ा तनाव, रिहाई को लेकर बातचीत जारी.

नई दिल्ली/फिरोजपुर:-पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। इसी बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान द्वारा गलती से सीमा पार करने की घटना सामने आई है। पाकिस्तान रेंजर्स ने जवान को अपनी हिरासत में ले लिया है।बीएसएफ अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि 182वीं बटालियन के कांस्टेबल पीके सिंह को बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर से सीमा पार करने के बाद पकड़ा गया। जवान उस समय वर्दी में था और उसके पास उसकी सर्विस राइफल भी थी।जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल सिंह कुछ स्थानीय किसानों के साथ था और वह धूप से बचने के लिए छाया की ओर बढ़ा। इसी दौरान वह अनजाने में नियंत्रण रेखा पार कर गया, जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया।बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि जवान की सुरक्षित रिहाई के लिए दोनों देशों के सीमा बलों के बीच बातचीत चल रही है। मामले पर उच्च स्तर पर नजर रखी जा रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित बरही बैंक डकैती मामले में वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी

Live Cricket

error: Content is protected !!