Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » बसंत यादव बने हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, रामु यादव ने दी बधाई

बसंत यादव बने हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, रामु यादव ने दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

बसंत यादव बने हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, रामु यादव ने दी बधाई।

हजारीबाग:- हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में बसंत यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने 116 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया।

चुनाव जीतने के बाद कि तश्वीरें रामनवमी अध्यक्ष बसंत कुमार यादव

वृन्दावन हॉस्पिटल के संचालक और समाजसेवी रामु यादव ने बसंत यादव को उनकी जीत पर बधाई दी और महासमिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बसंत यादव की जीत महासमिति के संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके नेतृत्व में समिति और अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगी और हजारीबाग में रामनवमी उत्सव को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। रामु यादव ने विश्वास जताया कि बसंत यादव सभी वर्गों को साथ लेकर महासमिति को मजबूत करेंगे और सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देंगे।

वृन्दावन हॉस्पिटल के संचालक व समाजसेवी रामु यादव का फोटो

चुनाव में कुल 240 मत डाले गए थे। बसंत यादव को 116 वोट मिले, जबकि विशाल बाल्मीकि को 61, दिलीप गोप को 30 और मीत यादव को 15 वोट मिले। इस जीत के साथ बसंत यादव महासमिति के नए अध्यक्ष बने।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!