Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » बरकट्ठा में चोरों का आतंक, दर्जनों घरों में हो चुकी है चोरी — पुलिस अब तक विफल

बरकट्ठा में चोरों का आतंक, दर्जनों घरों में हो चुकी है चोरी — पुलिस अब तक विफल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरकट्ठा में चोरों का आतंक, दर्जनों घरों में हो चुकी है चोरी — पुलिस अब तक विफल

बरकट्ठा (हजारीबाग) — क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात एक बार फिर चोरों ने तांडव मचाया। ग्राम बरवां निवासी राजेश मंडल के घर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।पीड़िता रंजना देवी के अनुसार, वे सोमवार रात 11:30 बजे एक विवाह समारोह में भाग लेने गंगपाचो गई थीं। जब वह रात करीब 1:30 बजे लौटीं, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर पता चला कि तिजोरी से करीब 70 ग्राम सोना, 150 ग्राम चांदी के गहने और 5,000 रुपये नगद चोरी हो चुके हैं।चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से जानकारी लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।गौरतलब है कि बरकट्ठा क्षेत्र में बीते कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब तक दर्जनों घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है, जिससे आम लोगों में भय और नाराजगी दोनों व्याप्त है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!