Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बरकट्ठा प्रखंड के चामूदोहर गांव में गेंदे की खेती से किसानों को मिल रहा नया रास्ता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरकट्ठा प्रखंड के चामूदोहर गांव में गेंदे की खेती से किसानों को मिल रहा नया रास्ता

पारंपरिक खेती को छोड़ अब फूलों की खेती से बढ़ रही आमदनी

हजारीबाग:-जिले के बरकट्ठा प्रखंड स्थित आदिवासी बहुल चामूदोहर गांव के किसानों ने खेती के क्षेत्र में एक नया और अनोखा प्रयास शुरू किया है। जहां पहले केवल पारंपरिक खेती होती थी, अब वहां गेंदे के फूलों की फसल लहलहा रही है। गांव के किसान अब धीरे-धीरे पारंपरिक खेती से हटकर नवाचार की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।गांव के छह किसानों ने मिलकर लगभग दो एकड़ भूमि पर गेंदे की खेती शुरू की है। फूलों की इस खेती से न सिर्फ उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है, बल्कि आस-पास के गांवों के किसान भी अब इससे प्रेरित होकर खेती की ट्रेनिंग लेने चामूदोहर पहुंच रहे हैं।इन किसानों को मानव विकास संस्था द्वारा संचालित ‘कृषक गुरुकुल’ में विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद उन्होंने गेंदे की खेती का निर्णय लिया। किसानों का कहना है कि फूलों की खेती पारंपरिक खेती की तुलना में अधिक लाभदायक सिद्ध हो रही है।गेंदे के फूलों की अच्छी मांग के कारण किसानों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं हो रही है। साथ ही इस पहल से गांव की पहचान भी बदल रही है। अब यहां के युवा और अन्य किसान फूलों की खेती, औषधीय पौधों और सब्जियों की खेती में रुचि दिखा रहे हैं।स्थानीय किसान बताते हैं कि “अब समय आ गया है कि खेती में विविधता लाई जाए। पारंपरिक फसलों के साथ-साथ अगर हम बाजार की मांग के अनुसार फसल उगाएं तो आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।” गेंदे की खेती से होने वाला कम लागत में अधिक मुनाफा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Live Cricket

error: Content is protected !!