Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़कागांव हाईवा आगजनी कांड का 24 घंटे में खुलासा, राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव हाईवा आगजनी कांड का 24 घंटे में खुलासा, राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित पहल रही निर्णायक

हजारीबाग, 23 अप्रैल:हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 माइल पुल के पास हाईवा वाहन में आगजनी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए राहुल दुबे गिरोह के चार सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने न सिर्फ एक बड़ी घटना का पर्दाफाश किया, बल्कि संभावित बड़ी वारदात को भी टाल दिया।

घटना 22 अप्रैल की है, जब अपराधियों ने बानादाग रेलवे साइडिंग से एनटीपीसी परियोजना क्षेत्र में चलने वाले हाईवा वाहन को 13 माइल पुल के पास रोककर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मौके से एक हस्तलिखित पर्चा भी बरामद हुआ था, जिसमें “Rahul Dube Gang” समेत अन्य नाम लिखे थे और अप्रत्यक्ष रूप से घटना की जिम्मेदारी ली गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एसआईटी टीम का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव पवन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित रणनीति बनाई। इसी क्रम में 23 अप्रैल को चंदौल गांव स्थित हथिया पत्थर जंगल में छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उनकी पहचान मो. एजाज (21), मो. अफताब (22), मो. सलामत अंसारी (24) और तुषार सिन्हा (22) के रूप में हुई, जो सभी बड़कागांव थाना क्षेत्र के पुंदौल गांव के निवासी हैं।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 7.65 एमएम के दो देशी पिस्टल, एक 9 एमएम पिस्टल, 11 जिंदा गोलियां, 9 हस्तलिखित पर्चे और 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते हैं और उसी के निर्देश पर हाईवा में आग लगाकर क्षेत्र में दहशत फैलाने की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी गैंग के इशारे पर उरीमारी थाना क्षेत्र में वाहन आगजनी की घटना में शामिल रह चुके हैं और जेल भी जा चुके हैं। इतना ही नहीं, पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये सभी कोल माइनिंग क्षेत्र में एक और बड़ी आगजनी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया।

इस पूरी कार्रवाई में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का तत्परता से पालन करते हुए एसआईटी टीम के साथ समन्वय बनाकर महज 24 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का सफल उद्भेदन किया।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा राहुल दुबे गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!