Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक आज, जनप्रतिनिधियों से मांगे गए सुझाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक आज,जनप्रतिनिधियों से मांगे गए सुझाव

बड़कागांव: – आगामी मोहर्रम पर्व 2025 को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बड़कागांव थाना परिसर में आज दिनांक 01.07.2025 को अपराह्न 3:00 बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है।बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, एवं मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है ताकि वे अपने बहुमूल्य सुझाव एवं विचार साझा कर सकें और पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग दे सकें।थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए सभी पक्षों से संवाद आवश्यक है।उन्होंने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपील की है, जिससे समन्वय के साथ पर्व आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की

Hazaribagh :छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

Chatra:छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश चतरा, 12 नवंबर।

Chatra :यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना!

यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना! बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों

Live Cricket

error: Content is protected !!