Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के सनसनीखेज आरोप: अवैध खनन और सांसद पर धमकी देने का आरोप

बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के सनसनीखेज आरोप: अवैध खनन और सांसद पर धमकी देने का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के सनसनीखेज आरोप: अवैध खनन और सांसद पर धमकी देने का आरोप

हजारीबाग/बड़कागांव: बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में अवैध खनन और राजनीतिक-प्रशासनिक गठजोड़ पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बड़कागांव क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गईं।अम्बा प्रसाद ने सीधे तौर पर निजी खनन कंपनी ‘ऋत्विक’ के मालिक और आंध्र प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद सीएम रमेश पर धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “अवैध खनन का मुद्दा उठाने पर सांसद की ओर से मुझे कॉल कर धमकी दी गई कि मेरा राजनीतिक करियर खत्म कर देंगे।”पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि एमडीओ (माइनिंग डेवलपमेंट ऑपरेटर) बनी महिला और सांसद मिलकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “कल मुझे धमकी मिली और आज 400 पुलिसकर्मी मेरे घर में घुस आए। मेरे ड्राइवर को उठा लिया गया। यह प्रशासन और खनन माफिया की मिलीभगत को दर्शाता है।”

पीएम और प्रशासन पर सवाल

अम्बा प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “पीएम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं और झारखंड की बेटी को धमकी मिल रही है। क्या यही है नारी सम्मान?”
उन्होंने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को भी खनन कंपनी के इशारे पर कराया गया बताया।

सीएम से जांच की मांग

पूर्व विधायक ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की कि पूरे मामले की गंभीर जांच कराई जाए। उन्होंने कहा, “ये लोग सांसद नहीं, माफिया हैं। प्रशासन इनके साथ मिलकर काम कर रहा है और सीएम को गुमराह किया जा रहा है। हम डरेंगे नहीं, बिरसा मुंडा की विरासत बचाने की लड़ाई जारी रहेगी।”अम्बा प्रसाद ने यह भी कहा कि झारखंड अलग इसलिए हुआ था ताकि यहां के लोगों को उनका हक मिले, लेकिन आज खनिज बाहरी कंपनियों द्वारा लूटा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पूरे घटनाक्रम का ऑडियो सबूत उनके पास मौजूद है, जिसे वह जल्द सार्वजनिक करेंगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

2 thoughts on “बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के सनसनीखेज आरोप: अवैध खनन और सांसद पर धमकी देने का आरोप”

  1. Just wish to say your article is as surprising The clearness in your post is just cool and i could assume youre an expert on this subject Fine with your permission allow me to grab your RSS feed to keep updated with forthcoming post Thanks a million and please keep up the enjoyable work

    Reply
  2. Your writing is like a breath of fresh air in the often stale world of online content. Your unique perspective and engaging style set you apart from the crowd. Thank you for sharing your talents with us.

    Reply

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!