Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के प्रयासों से रजहर गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के प्रयासों से रजहर गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के प्रयासों से रजहर गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

ग्रामीणों की समस्याओं को हल करना और उन्हें बुनियादी सुविधाएं दिलाना मेरी प्राथमिकता है- मुन्ना सिंह

हजारीबाग-कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत के रजहर गांव में करीब दो महीने से ग्रामीण अंधेरे में जीने को मजबूर थे। गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण न सिर्फ घरों में अंधेरा पसरा रहता था, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीण लगातार शिकायतें कर रहे थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसी बीच मंगलवार को ग्रामीणों की यह समस्या पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के संज्ञान में आई। जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल पहल करते हुए अपने निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को अधिकारियों से समन्वय का निर्देश दिया। त्वरित कार्यवाही करते हुए बिजली विभाग ने गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कर दिया। ट्रांसफार्मर लगते ही गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय बाद उनके घरों में रोशनी लौटी है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी अब आसानी से हो सकेगी और रात के समय गांव फिर से जीवन्त हो गया है। इस मौके पर मुन्ना सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को हल करना और उन्हें बुनियादी सुविधाएं दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, यह छोटा कदम है, लेकिन इससे रजहर गांव की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा। मुझे विश्वास है कि अब ग्रामीणों के चेहरे पर फिर से मुस्कान और उजाला लौटेगा। ग्रामीणों ने इसके लिए मुन्ना सिंह और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब वे उम्मीद करते हैं कि आगे भी इसी तरह उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!