Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पुलिस हिरासत में बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या, जांच शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खूंटी में सनसनी : पुलिस हिरासत में बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या, जांच शुरू

खूंटी:-झारखंड के खूंटी जिले से पुलिस हिरासत में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीएसएफ का जवान राहुल मांझी मुरहू थाना में बंद था, जहां उसने बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उस पर गांव की एक युवती से छेड़खानी का आरोप था। ग्रामीणों ने पकड़कर उसे पुलिस को सौंपा था। घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जवान ने देर रात गांव की एक युवती को परेशान किया। मामला बढ़ने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने राहुल को मुरहू थाना में बंद कर दिया। लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसने थाने के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जवान की मौत की खबर फैलते ही थाना परिसर में भारी भीड़ जुट गई। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी मनीष टोप्पो और डीएसपी वरुण रजक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

कौन था जवान राहुल मांझी?

मृतक जवान बीएसएफ में तैनात था और सिलीगुड़ी में पोस्टेड था।15 नवंबर 2024 को वह छुट्टी लेकर घर आया था।छुट्टी पूरी होने के बाद भी उसने कैंप ज्वाइन नहीं किया।परिवार के अनुसार, वह ड्यूटी पर क्यों नहीं लौटा, यह साफ नहीं हो सका।

परिजनों का आरोप……

राहुल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और बच्चे बेसुध हैं।भाई रामाकांत मांझी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हिरासत में दबाव और सुरक्षा की लापरवाही के कारण ही राहुल ने यह कदम उठाया।परिवार ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और निष्पक्ष जांच की मांग की है।वही डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।वास्तविक कारण मजिस्ट्रेट जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।थाना प्रभारी की भूमिका और संभावित लापरवाही की भी जांच की जा रही है।पुलिस हिरासत में जवान की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऐसी घटना होना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक माना जा रहा है। अब यह मामला न्यायिक जांच के घेरे में है और परिजनों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन पर निष्पक्ष जांच का दबाव बढ़ गया है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!