Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » पहाड़ी मंदिर क्षेत्र में नगर निगम का बड़ा एक्शन

पहाड़ी मंदिर क्षेत्र में नगर निगम का बड़ा एक्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पहाड़ी मंदिर क्षेत्र में नगर निगम का बड़ा एक्शन।

बुलडोजर से हटेगा अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहत।

रांची :शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल पहाड़ी मंदिर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने गुरुवार को बड़ा अभियान शुरू किया। मंदिर परिसर की करीब 27 एकड़ बेशकीमती जमीन पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए निगम की टीम भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची।

बुलडोजर की जद में अवैध दुकानें

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई कई दुकानों और संरचनाओं को आज ध्वस्त किया जा रहा है। निगम ने स्पष्ट किया है कि सरकारी और धार्मिक स्थल की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बिजली के खंभे भी हटाए जा रहे

अभियान के तहत सड़क के बीचों-बीच बाधा बने बिजली के खंभों को भी शिफ्ट किया जा रहा है। इससे सड़क चौड़ी होगी और यातायात व्यवस्था पहले से कहीं अधिक सुचारु हो सकेगी।

जाम से मिलेगी बड़ी राहत

अतिक्रमण के कारण पहाड़ी मंदिर मार्ग पर आए दिन भीषण जाम की स्थिति बन जाती थी। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। निगम की इस कार्रवाई से अब जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पार्किंग समस्या भी होगी दूर

रास्तों पर अवैध कब्जे के चलते श्रद्धालुओं को वाहनों की पार्किंग में भी काफी दिक्कत होती थी। अतिक्रमण हटने के बाद पार्किंग व्यवस्था बेहतर होने की संभावना है।
भविष्य में अतिक्रमण रोकना बड़ी चुनौतीहालांकि निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं होगा। प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्षेत्र को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त बनाए रखना है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket