पलामू में लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां से विवाद होने के बाद उठाया ये कदम

पलामू :-जिले में उंटारी रोड थाना क्षेत्र में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। 17 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, लड़की का अपनी मां से किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद मां खेत में काम करने चली गई थी। जब वह घर लौटी तो देखा कि उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामले को आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











