Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पलामू पुलिस ने इनामी नक्सली जीबलाल को गिरफ्तार किया!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलामू पुलिस ने इनामी नक्सली जीबलाल को गिरफ्तार किया!

मेदिनीनगर :-पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंध संगठन टीएसपीसी नक्सली जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पर्चा और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार नक्सली शशिकांत गंझू की टीम का सक्रिय सदस्य है और बिहार पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम रखा था। अभियान एसपी राकेश सिंह ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। अभियान एसपी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी नक्सली सदस्य नवा बाजार थाना क्षेत्र तुरीदाग पहाड़ के घूम रहा है। सूचना के आधार पर पलामू एसपी के निर्देश पर अभियान एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने छापेमारी की और जीबलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। जीबलाल यादव का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है और पिछले साल यानी 2024 के अक्टूबर माह में तुरीदाग पहाड में पुलिस और टीएसपीसी में हुए मुठभेड में वो भी शामिल था। वहीं 2021 में मनातू में पुलिस और टीएसपीसी की जो मुठभेड़ हुई थी, उसमें उसको गोली भी लगी थी। छापेमारी टीम में अभियान एसपी राकेश कुमार के अलावा नवा बाजार थाना प्रभारी, छतरपुर थाना प्रभारी और नौडीहा थाना प्रभारी शामिल थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!